अन्यउत्तर प्रदेशराजनीति

आगरा की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा जीत के बाद क्या बोले सांसद एस पी. सिंह बघेल जानिए

आगरा। आगरा की दोनों संसदीय सीटें भाजपा के हिस्से में रहीं जहां शहरी सीट पर प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल दूसरी बार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुरेशचंद्र कर्दम से 237704 मतों से विजय हुए हैं। वहीं राजकुमार चाहर भी दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। वो कांग्रेस के प्रत्याशी से 43405 मतों से जीते हैं। सुबह से ही फतेहपुर सीकरी सीट पर सभी की निगाह टिकी हुई थी। पहले राउंड की गिनती शुरू होने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार बढ़त बनाते हुए थे। दोपहर बाद आकड़ें कुछ बदले हैं उसके बाद भाजपा आगे रही। शहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एस पी सिंह बघेल ने भारी मतों से जीत हासिल की है।।आगरा में यहां बसपा हमेशा दूसरे नम्बर पर रही थी। वो इस बार नम्बर तीन पर आ गई है। पूरे प्रदेश में बसपा अपना खाता भी नहीं खोल सकी है।

जीत के बाद क्या बोले सांसद एस.पी. सिंह बघेल

आगरा के लोगों की सेवा करने के लिए मुझ पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए मेरे प्रिय भाईयों/बहनों (आगरावासियों ) को धन्यवाद। मुझे हमारे देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मेरा हार्दिक आभार। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों को मुझे दिए गए अद्भुत समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मेरे लिए सार्वजनिक जीवन हमेशा सेवा के बारे में है । मैं आगरा से सांसद के रूप में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपने देश की सेवा करूंगा।

किसको कितने मिले मत

भाजपा एस पी सिंह बघेल 53786

सपा सुरेशचंद्र कर्दम 300163

बसपा पूजा अमरोहा 153578

भाजपा राजकुमार चाहर 445657

कांग्रेस रामनाथ सिकरवार 402252