उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी नें सर्व जन हिताय के लिये किया भगवान शनि देव का पूजन


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। बांदा में शनि भगवान के प्रकोप से रक्षा के लिये उनका पूजन -अर्चन किया गया। भाजपा को राजनीतिक प्रकोप से बचाव के लिये उनका वंदन हुआ। जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई। जिला मुख्यालय के सिंह वाहिनी मंदिर परिसर के अंदर पूजन का यह अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान शनि देव जन्मदिन का यह अवसर था।


शनि देव के जन्मदिन के पर सिंह वाहिनी मंदिर के राम दरबार में भारतीय जनता पार्टी एवं जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने भगवान शनि देव की पूजा अर्चना की। उन्हें सरसों के तेल से स्नान कराया। उनसे अपनी पार्टी सहित सर्व जन सुखाय एवं सर्व जन हिताय की कामना एवं प्रार्थना की।इस अवसर पर सभी को चना का प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान मंदिर के पुजारी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।