जीवन शैली

पर्यटक के दो आईफोन खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने वापस लौटाए

आगरा ,ताजमहल देखने आए एक पर्यटक अरशद रिजवी पुत्र हामीद रिजवी निवासी वजीरगंज लखनऊ के दो आईफोन ताजमहल देखकर वापस जाते समय एक शॉप पर छूट गए थे और पर्यटक वहां से वापस चले गए जब उन्हें अपने मोबाइल फोन छुटने का पता चला तो उन्होंने ताजमहल पश्चिमी गेट पर नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को जानकारी दी गई।सूचना पर पुलिस के द्वारा काफी खोजबीन कर उनके दोनों मोबाइल फोन कीमती लगभग 70000 रुपए सकुशल वापस लौटाए गए। आगरा पुलिस की सहायता के लिए उन्होंने धन्यवाद देते हुए अपने अनुभव भी साझा किए ।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी एवं गार्ड अशोक कुमार सम्मिलित है।