जीवन शैली

पर्यटक महिला का गुम हुआ पर्स खोजकर वापस लौटाया

आगरा। इंदौर शहर से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक श्रीमती शमीम पत्नी मुबारक अली ताजमहल के बेस्ट गेट के बाहर शॉप पर अपना पर्स को छोड़कर चली गई जिसमें ₹ 1150 रुपए नकद उनकी आईडी इत्यादि सामान था। जब उन्हें अपने पर्स के छुटने की जानकारी हुई तो उन्होंने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक शिवराज सिंह व टीम के सदस्यों द्वारा 30 मिनट के अंदर उनके पर्स को खोजकर वापस किया गया। अपने खोए हुए पर्स को पाकर पर्यटक महिला एवं उनके परिवारीजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और आभार व्यक्त किया तथा अपने विचार भी व्यक्त किये।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह ,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी एवं गार्ड अशोक कुमार सम्मिलित हैं।