जीवन शैली

ताज महल पर कर्नाटक के 100 पर्यटकों के समूह का ताज सुरक्षा पुलिस ने किया स्वागत


आगरा ।”अतिथि देवो भव” एवम “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की प्राथमिकता के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर कर्नाटक से आए 100 पर्यटकों के समूह का थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा स्वागत किया गया तथा पर्यटकों को ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर उन्हें हर संभव सहायता करते हुए ताजमहल में प्रवेश दिलाकर सुरक्षित एवं सुखद वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया गया। सभी पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की टूरिस्ट फ्रेंडली वार्तालाप से प्रसन्न होकर उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाए और आगरा पुलिस को सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, सम्मिलित हैं।