उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलने वालों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है

संवाद।  तौफीक फारूकी

फर्रुखाबाद जिले में अवैध खनन रोकने गए सिपाही को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल अवस्था में दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

पुलिस नें उपनिरीक्षक संतोष कुमार केद्वारा आरोपी खनन माफिया प्रदीप यादव पुत्र सहवीर यादव निवासी चंदन नगला नवाबगंज व भूपेन्द्र यादव पुत्र सतीश चन्द्र यादव निवासी नगला लाहौरी मेरापुर के खिलाफ धारा 302, 353, 379, 411, खान व खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस का कहना है कि उनकी आरोपियों से मुठभेड़ हुई| जिसमे दोनों नामजद आरोपियों के पैर में गोली लगी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल होने के चलते दोनों को उपचार हेतु सीएचसी मोहम्दाबाद में भर्ती कराया गया है। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहगढ़ पुलिस ने मीडिया सेल में प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी है।