उत्तर प्रदेशजीवन शैली

बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम : चारों ओर गूंज रहा हाय हाय राम


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। सूरज की तल्खी जनता ही नहीं बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी भारी पड़ रही है। नए केबल और ट्रांसफार्मर हीट होकर जल रहे हैं। विभाग की टीम एक केबल सही कर लौट नहीं पाती और दूसरी जल जाती है। इसी कारण जहां पूरी रात बिजली कटौती से लोग सो नहीं पा रहे, वहीं दिन में भी शटडाउन से बिजली बाधित रहती है। हर पांच -दस मिनट में ट्रिपिंग होती रहती है। शहर में चार विद्युत उपकेंद्रों के भरोसे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यहां उपकेंद्रों के उपकरण, ट्रांसफार्मर व केबल 46 डिग्री तापमान नहीं झेल पा रहे हैं। लगातार दो घंटे आपूर्ति होने पर यह गर्म होकर जल रहे हैं। पूरी गर्मी यह सिलसिला चला और इसमें अब भी सुधार नहीं हो पा रहा है। बता दें कि रिवैंप योजना के तहत शहर में ज्यादातर ट्रांसफार्मर व केबल नए लगा गए हैं। यह भी हीट होकर जल रहे हैं।


दिन -रात आपूर्ति में आंख -मिचौली का खेल चलता है।
अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रकाश देव पांडे कहते हैं की तापमान ज्यादा होने से केबल और ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। इन्हें ठंडा करना पड़ता है। एक साथ ज्यादा लोड पड़ने के कारण केबल जल रहे हैं। जानकारी मिलने पर तुरंत दुरुस्त भी कराया जाता है।