उत्तर प्रदेशजीवन शैली

कुर्बानी को लेकर देशभर के मुसलमानों के लिए दारुल उलूम फरंगी महली से जारी हुई एडवाइजरी सड़कों पर मुसलमान नहीं पढ़ेंगे नमाज़ न प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी करेंगे

लखनऊ। देश भर के मुसलमानो के लिए दारुल उलूम फरंगी महल से जारी हुई एडवाइजरी सड़कों पर मुसलमान नहीं पढ़ेंगे नमाज,प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं करेंगे मुसलमान क़ुर्बानी की वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर ना डालने की अपील
कुर्बानी करते वक्त न तो फोटी खीची जाये और न उसको सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाये इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया ने ईद उल अजहा के सिलसिले में एडवाइजरी जारी की लखनऊ, 13 जून इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया फरंगी महल के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह व  काजी-ए-शहर लखनऊ ने निम्नलिखित बिन्दुओं पर आधारित बकरईद के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी की है

1- ईद उल अजहा में हर साहिब-ए-हैसियत मुसलमान पर कुर्बानी करना वाजिब है।

2 ईद उल अजहा के 3 दिनों (10, 11, 12 जिलहिज्ज मुताबिक 17, 18 और 19 जून 2024) में कुर्बानी करना कोई रस्म नही बल्कि खुदा पाक की पसन्दीदा इबादत है। यह हजरत इब्राहीम अलै० और हजरत इस्माईल अलै० की सुन्नत है। इन दिनों में इस का बदल कोई दूसरा नेक अमल नहीं हो सकता। इस लिए तमाम साहिबे निसाब मुसलमान कानूनी दायरे में रहते हुए कुर्बानी को जरूर अंजाम दें।

3- हमेशा की तरह उन्ही जानवरों की कुर्बानी की जाए जिन पर कोई कानूनी पाबन्दी नहीं है। 4

  • कुर्बानी वाली जगहों पर सफाई सुत्थराई का विशेष एहतिमाम किया जाए।

5 खुली जगह या सड़क के किनारे, गली और पब्लिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए।

6- जानवरों की गन्दगी रास्तों या पब्लिक स्थानों पर न फेंके बल्कि नगर निगम के कोडेदानों ही का प्रयोग करें।

7- कुर्बानी के जानवरों का खून नालियों में न बहायें। ऐसा करना धार्मिक ऐतिबार से ना पसन्दीदा है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। उसको कच्ची जमीन में दफन कर दें ताकि वह पौधों और पेड़ों की खाद बन सके।

8- जानवर के गोश्त की तकसीम अच्छी तरह पैक करके की जाए।

9- गोश्त का तिहाई हिस्सा गरीबों और जरूरत मन्दों को जरूर दिया जाए।

10- कुर्बानी करते समय ना तो फोटो ली जाए, ना वीडियो बनायी जाए और न उसको सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाए।

11- जानवर की खालें खुदा की राह में सका करें।

12- ईद उल अजहा की नमाज के बाद सख्त गर्मी से राहत के लिए खुसूसी दुआ की जाये। हम को उम्मीद है कि इन बातों पर अमल किया जायेगा।