मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का होगा निकाह या हिंदू विवाह?

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों का निकाह होगा या हिन्दू विवाह इस सवाल का जबाब अभिनेत्री के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने फैन्स को दिया।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इकबाल रतनसी ने कहा है कि सोनाक्षी और जहीर न तो हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करेंगे, न ही मुस्लिम रीति-रिवाजों से। यह जोड़ा सिविल मैरिज यानी कोर्ट मैरिज करेगा।
सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद धर्म परिवर्तन के सवाल पर इकबाल रतनसी ने कहा कि एक्ट्रेस शादी के बाद धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी का रिश्ता दिल का रिश्ता है और धर्म का इससे कोई लेना-देना नहीं है। आपको बता दें कि पहले खबरें आई थीं कि सोनाक्षी का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है। वह 23 जून की शाम को होने वाले वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होंगे।