जीवन शैली

यमुना के कैलाश घाट पर आरती करके लिया यमुना मैया को साफ-स्वच्छ रखने का संकल्प

आगरा।  प्राचीन श्री कैलाश महादेव मंदिर के घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ ही साथ शहर भर के यमुना मैया के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आरती का शुभारम्भ व मार्गदर्शन मंदिर के महंत गौरव गिरि ने किया। मुख्य अतिथि उषा पारीक (वास्तु विशेषज्ञ एवं ज्योतिषाचार्या) और महिमा पारीक तिवारी (मॉडल एंड सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर) समाजसेवी विकास भारद्वाज रहे।
                       इसी श्रंखला में कार्यक्रम के आयोजक श्री बांके बिहारी एजुकेशनल  सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन कर”यमुना साधक सम्मान”से सम्मानित भी किया,इसके तहत सम्मानित जनों को फूलमाला व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों ने श्री कैलाश महादेव मंदिर की आरती में भाग लेकर कैलाशपति की पूजा-अर्चना की।
                       इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों सहित मौजूद यमुना भक्तों ने मिल-जुलकर यमुना मैया को साफ-स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ.मदन मोहन शर्मा ने बताया कि,यमुना आरती प्रत्येक सोमवार की शाम कैलाश घाट पर आयोजित की जाती है। मंदिर के महंत गौरव गिरि ने सनातन आस्था की केंद्र यमुना मैया और उनकी आरती के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रघु पंडित,खुशबू,अनुश्री नकुल सारस्वत,विधायक शर्मा,सागर गिरी, विशेष गिरी,अभिषेक गिरी आदि भी मौजूद थे।