पंजाब

अख्तर सलमानी कभी पंजाब प्रधान रहा ही नहीं, झूठ बोलकर सस्ती शोहरत हासिल करना चाहता हैं।: आकिब जावेद सलमानी

2016 अयूब सलमानी पंजाब के प्रधान हैं।

जालंधर (मजहर): ऑल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी के राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी ने अखबारों में छपी खबरों का खंडन करते हुए प्रेस को जारी बयान में कहा की करतारपुर के अख्तर सलमानी झूठ बोलकर सस्ती शोहरत हासिल करना चाहता हैं। जमाते सलमानी बिरादरी ने उन्हें कभी पंजाब का प्रधान बनाया ही नहीं फिर उनका इस्तीफा देना जमाते सलमानी को बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश है। आकिब जावेद सलमानी ने कहा कि जमाते सलमानी बिरादरी का पंजाब प्रधान अयूब सलमानी हैं।
उन्होंने कहा की अख्तर सलमानी कई मामलों में जमाते सलमानी बिरादरी के नाम को गलत युज़ कर रहे थे, उनकी गलत गतिविधियों की शिकायत बराबर मिल रही थी, जिसे लेकर उन्हें कई बार वार्निंग भी दी गई थी। आकिब जावेद सलमानी ने कहा की अख्तर सलमानी के इस कदम से सलमानी बिरादरी में काफी गुस्सा पाया जा रहा है उन्होंने सलमानी बिरादरी के नाम को इस्तेमाल करके उन्हें बदनाम करने की नाकाम कोशिश की है। ऑल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी ने फैसला किया है कि अख्तर सलमानी को वजह बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और करवाई की जाएगी।
आकिब जावेद सलमानी ने कहा कि 2016 से अयूब सलमानी पंजाब के रजिस्टर्ड प्रधान हैं। फिर अख्तर सलमानी का इस्तीफा देना बिरादरी को बदनाम करने की साजिश है।
इस अवसर पर जमाते सलमानी बिरादरी के पंजाब प्रधान अयूब सलमानी और पंजाब महासचिव इमरान महताब सलमानी मौजूद थे।