उत्तर प्रदेशजीवन शैली

ताज पर पर्यटक की अचानक तबियत बिगड़ने पर ताज सुरक्षा पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया

आगरा। महाराष्ट्र के रायगढ़ से ताजमहल देखने आए पर्यटक अशोक गुले की ताजमहल देखने के बाद पश्चिमी गेट निकास द्वारा के पास फतेहपुरी मस्जिद के सामने दोपहर करीब 2:30 बजे गर्मी लगने के कारण अचानक तबियत बिगड़ गई उसके साथियों द्वारा इसकी सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम को दी गई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल पश्चिमी पार्किंग में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर पर नियुक्ति डॉक्टर एवं एंबुलेंस की टीम को बुलाकर प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद अस्पताल भिजवाया गया पर्यटक के साथी उन्हें शांति मांगलिक हॉस्पिटल ले गए इसकी सूचना पर्यटन पुलिस को भी दी गई। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार बताया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रशिक्षु मयंक गुप्ता, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, महिला मुख्य आरक्षी मरजीना ,महिला आरक्षी लक्ष्मी , प्रसाद शर्मा सम्मिलित हैं।