उत्तर प्रदेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षअजय राय के घर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

लखनऊ।चेतगंज वाराणसी स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय जी के घर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है और अब व्यक्तिगत हमलों पर उतर आई है।

राय ने कहा कि आज मेरी निजी आवास वाराणसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव करना उनके अमर्यादित आचरण का परिचायक है जो कि घोर निन्दनीय है। श्री राय ने कहा कि किसी के भी निजी आवास पर राजनैतिक प्रदर्शन यह दर्शाता है कि भाजपा अपनी राजनैतिक समझ खो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसी गांधी जी के सिद्धान्तों पर चलने वाले लोग हैं। हम किसी के भी खिलाफ बैर भाव नहीं रखते न ही व्यक्तिगत होकर राजनीति करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इन भाजपाईयों सद्बुद्धि प्रदान करें।