जीवन शैली

हाथरस में सत्संग के दौरान हुई घटना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यक्त की संवेदना




आगरा। ब्रजप्रांत में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को एक सत्संग में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घायल और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रजप्रांत के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया व प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह ने कहा कि हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति संघ के प्रत्येक स्वयंसेवकों की गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही हम सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।