उत्तर प्रदेशजीवन शैली

सीएमओ अनिल का कमाल :चार दिन में परिवार नियोजन के प्रति जिला हो जायेंगा जानकार


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार कमाल के अफसर हैं। उनकी कार्यप्रणाली किसी जादूगर से कम नहीं। गजब की कार्यशैली हैं।महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी खानापूरी करके निपटा देते हैं!यही कारण मना जाता हैं की पूरे जिले में स्वास्थ विभाग की व्यवस्था जहां चरमराई हुई है वहीं भ्रष्टाचार के शिकार होने के भी आरोप सुर्खियों में रहते हैं! खैर ,विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरुवार को भी यही औपचारिकता की स्थिति रही। जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम गोष्ठी होनी चाहिये थी। लेकिन जागरूकता के लिये महज सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह वाहन चार दिन चलने का दावा किया गया। वह भी इस आशय के साथ की वह जिले की पूरी परिक्रमा कर जनता को जागरूक कर देगा। यह लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बताएगा। सारथी वाहन हर तहसील ,ब्लाक , नगर पंचायत एवं ग्रामीण इलाकों में सात जुलाई तक घूमेगा। वाह यह रिक्शा वाहन मानों हवाई जहाज हो जायेगा।


इस कार्यक्रम की पांच छह लाईनों की सूचना विभाग को विज्ञप्ति मीडिया में प्रसारण के लिये भेज दी गई। इस इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव का बयान है की सारथी वाहन का उद्देश्य जागरूकता के साथ हीं परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना है।परिवार नियोजन मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक होता है। इससे तीस प्रतिशत तक मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। विज्ञप्ति मेंअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अजय कुमार,डा.आरएन प्रसाद,जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला परिवार नियोजन प्रबंधक, जिला प्राथमिक स्वास्थ केंद्र विशेषज्ञ एवं कार्याल स्टाफ की मौजूदगी का भी जिक्र किया गया है।