उत्तर प्रदेशजीवन शैली

राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़ पिलखना गांव में हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

नई दिल्ली।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अलीगढ़ पहुंच गए हैं। पिलखना गांव में वह हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर मुलाकात कर रहे हैं। राहुल सबसे पहले मंजू देवी के घर पहुंचे। उनके पति छोटे लाल और परिवार से मुलाकात की। हाथरस हादसे में मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हो गई थी। राहुल ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल ने हादसे के बारे में जानकारी ली।

परिवार ने बताया कि सत्संग में कोई इंतजाम नहीं था, इस वजह से वहां भगदड़ मची। राहुल अब पिलखना गांव में दो और परिवार शांति देवी और प्रेमवती के घर भी पहुंचे हैं। राहुल गांधी हाथरस में पीड़ितो के परिजनों से मिले। अपनी पार्टी की तरफ से मदद का भरोसा भी दिलाया। पीड़ितों के परिजन राहुल के गले मिलकर रो पड़े।


हाथरस उत्तर प्रदेश: हाथरस भगदड़ दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई है। मुआवज़ा सही मिलना चाहिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें मुआवज़ा जल्दी से जल्दी देना चाहिए परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।


हाथरस भगदड़ दुर्घटना हाथरस, यूपी एक शोक संतप्त परिवार के एक सदस्य ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) हमसे पूछा कि आप दोषी किसको मानते हो हमने कहा कि हम इस घटना के लिए बाबा (भोले बाबा) को दोषी मानते हैं।