उत्तर प्रदेशजीवन शैली

मानवता हुई शर्मसार:सीएचसी के कूड़ेदान में मिला नवजात का शव,पुलिस नें शुरू की जांच


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के कूड़ेदान में एक नवजात शिशु का शव मिला है। सुबह जैसे ही सफाई कर्मचारी ने देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।शव का पोस्टमार्टम कराया।घटना बबेरू सीएचसी की ह़ै। यहां लेबर रूम के बाहर कूड़ेदान में नवजात शिशु का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ अधिकारी भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण एवं कर्मचारियों से पूछ ताछ की। नवजात शिशु का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग सीसीटीवी कैमरे को भी देखा गया। इसकी मदद से जानकारी हासिल कर जांच को आगे बढ़ा रही है।