उत्तर प्रदेशजीवन शैली

डीएम नगेन्द्र संभावित बाढ़ पर रेड अलर्ट : प्रभावित होने वाले गांवों का निरीक्षण

संवाद / शरद मिश्रा


बाँदा। डीएम “नगेन्द्र प्रताप संभावित बाढ़ को देखते हुये रेड अलर्ट मूड” में आ गये है। सोमवार को “प्रशानिक मातहतों के साथ” बाढ प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कनवारा एवं उसका मजरा ब्रम्हाडेरा निरीक्षण किया। डीएम नें इस दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय कनवारा में ग्रामवासियों से बाढ के सम्बन्ध में जानकारी ली। इससे बचने के सम्बन्ध में जागरूक किया।


डीएम नागेंद्र नें बाढ प्रभावित क्षेत्रों की बाढ चैकी में तहसील स्तरीय अधिकारियों के नाम व मोबाइल नम्बर सहित आवश्यक सूचनायें दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी सदर को बाढ से बचाव के लिए नावों, गोताखोर एवं अन्य व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करनें के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभावित होने वाली फसल आदि की भी जानकारी ली। बचाव हेतु उपाय करने को कहा।
डीएम नगेन्द्र नें अपर जिलाधिकारी को बाढ चैकियों में आवश्यक व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर श्री रजत वर्मा, तहसीलदार सदर सहित ग्राम प्रधान कनवारा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।