
आगरा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा के कैडेट्स ने कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल के नेतृत्व में एक जन जागरण रैली का आयोजन किया, जिसमें कैडेट्स आगरा कॉलेज परिसर से एमजी रोड होते हुए राजा मंडी तक गए, जहां उन्होंने अपने हाथ में लिए हुए पोस्टर्स और नारों के माध्यम से लोगों को जनसंख्या विस्फोट से होने वाले नुकसान और परेशानियों के बारे में बताया।
इससे पूर्व रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने कहा कि आज भारत की जनसंख्या लगभग 142 करोड़ और संपूर्ण विश्व में आठ अरब से ऊपर जनसंख्या पहुंच चुकी है। ऐसे में सीमित प्राकृतिक संसाधनों का दोहन के स्थान पर शोषण हो रहा है और अनेक प्रकार की समस्याएं मानवता के समक्ष खड़ी हो रही हैं। आवश्यकता है स्थिति को और भयावह होने से बचाने के लिए हमें जनसंख्या पर नियंत्रण करना होगा। इसके लिए शिक्षा और आवश्यक जन जागरण की जरूरत है।
रैली में मुख्य रूप से यूओ तरुषि सारस्वत, सार्जेंट आलोक, सार्जेंट तमन्ना, सार्जेंट अलीना, कैडेट सुचेता, कैडेट शालू, काव्या, लवकुश, प्रशांत, अरविन्द, मनोज, प्रियांशु बघेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
