उत्तर प्रदेशजीवन शैली

कृषि मंत्री नें शाही बोले भोजन में श्री अन्न अपनायें : निरोगी हो चंगा हो जायें


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कहा की बुन्देलखंड में श्रीअन्न की खेती की अपार संम्भावनाये है। प्रदेश सरकार श्रीअन्न की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा और निरूशुल्क बीज उपलब्ध कराये जायेगे। पैदावार की शत प्रतिशत खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कृषि मंत्री यहां कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव के समापन सत्र में बोल रहे थे।कृषि मंत्री शाही ने कहा कि पूर्व में श्रीअन्न ही हमारे दैनिक भोजन का हिस्सा हुआ करता था। इससे शरीर निरोग रहता था,परन्तु वर्तमान में हम इससे दूर है।


समारोह के विशिष्ट अतिथि देश में मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध व पद्मश्री, डाॅ खादर वली ने कहा कि हम स्वाद पर आश्रित होना बंद कर देंगे तो निरोग हो जाएंगे। अगर स्वास्थ्य चाहिए तो श्रीअन्न खाना ही होगा। उन्होंने कहा कि बाजार ने हमारा खान पान सब खराब कर दिया है। इससे हम बीमार हो गए हैं और जीवन भर की कमाई से डाॅक्टरों का घर भर रहे हैं। देश को निरोग डाॅक्टर नहीं किसान कर सकते हैं। श्रीअन्न हमारे शरीर में जरूरी तत्वों का पोषण करता है और नकारात्मक तत्वों का नाश करता है।
विशिष्ट अतिथि अवसर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व सांसद, डाॅ आर के सिन्हा ,पूर्व सांसद आरके पटेल एवं रमेश चंद्र दिवेदी ने भी विषय वस्तु पर विचार रखे।