अन्य

कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के घर पहुंचे कांग्रेसी

कारगिल युद्ध मे हमारे वीर जवानों ने जान की बाज़ी लगाकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे- अमित सिंह

आगरा , कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में शहीद वीर जवानों राजवीर सिंह की पत्नी राज बीरी देवी व हसन मोहम्मद के निवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी नूर फातिमा,को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया व वीर जवानों को नमन किया शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के योद्धाओं के त्याग व समर्पण को को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर किया था। उन्होंने कहा दुर्गम परिस्थितियों में भी हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे।

सैनिकों के घर पहुंचने वालों में बुरहान शमशी, याकूब शेख,हेमंत चाहर, ताहिर हुसैन,मोहसिन काज़ी, सचिन यादव, हबीब कुरैशी,गीता सिंह, राजीव गुप्ता, रवि सोलंकी, मनोज कुमार, अमित वाल्मीकि,राकेश गगोत्री,विकास माहौर बिल्लू चौहान,आदि मौजूद रहे।