उत्तर प्रदेश

हैरीटेज वॉक का आयोजन

आगरा। भारत सरकार पर्यटन कार्यालय आगरा, अप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन, आगरा (ATGA Agra) व टूरिस्ट गाइड्स फ़ैडेरेशन ऑफ़ इंडिया (TGFI) के सहयोग से भारत पर्यटन के मान्यता प्राप्त गाइडों हेतु एक हैरीटेज वॉक का आयोजन किया।


इसमें सभी केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त गाइडों को आमंत्रित किये गये।
इस हैरीटेज वॉक का उद्देश्य समाज में अपनी ऐतिहासिक – सांस्कृतिक विरासत को समझना व आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखना है।
सुबह बारिश होने के कारण हैरीटेज वॉक लगभग डेढ़ घंटा देरी से शुरू हो सकी।


इस हैरीटेज वॉक की अगुवाई श्री संदीप शुक्ला जी, सह निदेशक भारत पर्यटन को करने थी मगर दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे विश्व विरासत कार्यक्रम के कारण मंत्रालय ने उनको अचानक दिल्ली बुला लिया।
हैरीटेज वॉक की अगुवाई भारत पर्यटन आगरा के सूचना सहायक श्री हरीश चंद्र व टूरिस्ट गाइड्स फ़ैडेरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव शकील चौहान ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन आगरा के पदाधिकारियों सहित भारत पर्यटन के मान्यता प्राप्त गाइडों ने भाग लिया।