देश विदेश

पोस्ट ऑफिस की वह कौनसी योजना है जिससे 2 साल में महिलाएं हो जाएंगी अमीर जानने के लिए क्लिक कीजिये

नई दिल्ली। भारतीय पोस्टल सर्विस की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 योजना महिला निवेशकों को दी जाने वाली एक छोटी बचत योजना है। इसका उद्देश्य भारतीय महिलाओं में बचत की आदत पैदा करना है। ध्यान दें कि महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र अप्रैल 2023-मार्च 2025 तक दो वर्षों के लिए उपलब्ध एकमुश्त योजना है। यह योजना डाक विभाग के माध्यम से 1 अप्रैल, 2023 से लागू है।

कौन खोल सकता है अकाउंट

किसी भी उम्र की भारतीय महिला खाता खुलवा सकती है। अगर, पुरुष अभिभवाक भी अपने नाबलिग बेटी के लिए खाता खोल सकते हैं। यह स्कीम नाबालिग लड़कियों के लिए भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट में निवेश का अवसर प्रदान कर सकते है।

जमा राशि सीमा

-न्यूनतम रु. 1000/- और अधिकतम रु. 200000/-

-जमा राशि रु. 100/- के गुणकों में होनी चाहिए

-एक खाते में केवल एक जमा की अनुमति है।

किसी एकल जमाकर्ता के लिए खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है, बशर्ते कि इस योजना के तहत सभी खातों में संचयी राशि ₹200000/- से अधिक न हो।

एक ही ग्राहक के लिए इस योजना के तहत दो खाते खोलने के बीच 3 महीने का समय अंतराल रखा जाना चाहिए।

ब्याज दर

-इस योजना में ब्याज दर 7.5% प्रति वर्ष है।

-ब्याज त्रैमासिक रूप से संयोजित किया जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा।

-पात्र ब्याज का भुगतान खाते के बंद होने/पूर्व-बंद होने/आंशिक निकासी के समय किया जाएगा।

इस योजना के नियम

-खाताधारक की जीवन-घातक बीमारी के मामले में चिकित्सा सहायता।

-अभिभावक की मृत्यु के परिणामस्वरूप खाते के संचालन या जारी रखने में अनुचित कठिनाई हुई।

-प्री-क्लोजर की उपरोक्त श्रेणियों के लिए, मूल राशि पर योजना के लिए निर्धारित ब्याज दर पर ब्याज देय होगा।

– बिना किसी कारण बताए खाता खोलने के 6 महीने बाद खाता को बंद किया जा सकता है। हालांकि तब ब्याज 2% कम मिलेगा यानी 5.5% ब्याज मिलेगा।