उत्तर प्रदेशजीवन शैली

भूमाफिया दबंगों का बबेरू में कहर! बुलडोजर से तोड़ दिया फाटक और मकान


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। दबंग भूमाफियाओं नें बुलडोजर चला कर रास्ते का सार्वजनिक फाटक एवं मकान को ढहा दिया। गुंडई का जमकर तांडव किया गया। इससे इलाके में दहशत सी मच गई। पीड़ित नें उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुये तर्क संगत धाराओं में गंभीर कार्यवाई एवं पूर्व की स्थिति कायम रखने की मांग की है।दुस्साहस भरी दबंगई का यह मामला बबेरू कस्बे का है। कस्बे के कमसिन रोड पर पीड़ित पक्ष अशोक सोनी का मकान है।इसने एसडीएम को दिये शिकायती पत्र में कहा है की कस्बे में दबंगों का कहर है।

इसमे जनप्रतिनिधि ,शिक्षक भी हैं यह प्लाटिंग का काम करते है।
शिकायती पत्र में बताया की हमारे मकान के बगल से दस लोगो को कालोनी में जानें का हमारा निजी रास्ता है। हम सबने सुरक्षा की दृष्टि से वहां फाटक लगवा दिया। लेकिन दबंग अरुण पटेल,रामकरण पटेल, मुफीदखान,रतिभान सिंह नें डील कर निजी फाटक जो सार्वजनिक तौर पर लगवाया था बुलडोजर से तोड़वा दिया गया।

साथ ही उससे लगा मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लगभग छह लाख की क्षति पहुंचाई। यह सभी दबंग हमारी कालोनी से अपनी प्लाटिंग बिजनेस के लिये रास्ता दिये जानें की नाजायज कोशिश में हैं। इस दुस्साहसिक प्रयास से हमारे निजी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा है। उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कर पुनः फाटक लगवाये जानें तथा पूर्व की स्थिति बराकरार रखने की मांग की गई है।