उत्तर प्रदेश

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

लखनऊ। सावन माह को हिन्दुओं के व्रत, धार्मिक आयोजन का महीना माना जाता है। माना जाता है कि सावन माह को भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे लाभदायक माना जाता है।

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी ने राजधानी लखनऊ में चौक के छोटी काशी परिक्षेत्र रानी कटरा ऐतिहासिक क्षमापति श्री गणेश जी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये।

जिसके उपरांत  राय ने संकटा देवी मंदिर बड़ा शिवाला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। तद्पश्चात श्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने ‘‘राजीव गांधी वृक्षारोपण’’ अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।  

इस पुनीत अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, सदस्य एआईसीसी ललन कुमार पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 आशीष दीक्षित, अंकित सक्सेना, अमित वर्मा, आर्यन मिश्रा तथा रानी कटरा के क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।