उत्तर प्रदेश

रेनू शर्मा का मिस्टर एंड मिसेज यूएई दुबई इंटरनेशनल मैं हुआ सिलेक्शन भारत के सम्मान में जुड़ेगा एक और खिताब

रेनू शर्मा ने आशीर्वाद इवेंट्स द्वारा दुबई में आयोजित होने जा रहे मिस्टर एंड मिसेज यूएई दुबई इंटरनेशनल 2024 प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

आगरा। आगरा निवासी रेनू शर्मा ने दुबई में आयोजित होने वाले मिस्टर एंड मिसेज यूएई इंटरनेशनल दुबई 2024 मैं सिलेक्शन पाकर ताजनगरी का नाम रोशन किया है। गर्व के साथ भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतियोगिता में न सिर्फ हिस्सा लेंगी बल्कि ताज को अपने नाम कर देश को सम्मान भी दिलाएंगी। रेनू शर्मा के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

मोहब्बत की नगरी आगरा की जानी-मानी और विख्याति प्राप्त रेनू शर्मा ने दुबई में होने वाले कार्यक्रम में जिस तरह से हिस्सा लिया वह दृढ़ संकल्प और जुनून की मजबूत भावना का प्रतीक हैं। यह भावना उनके चरित्र को परिभाषित करने का काम करता है। रेनू शर्मा शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक समृद्धि के बीच के लिंक को स्वीकार करती हैं और वह इन दोनों चीजों को सफलता प्राप्त करने की सीढ़ी मानती है। भारत की बेटी रेनू अपनी मेहनत के प्रति पूर्ण लगन और श्रद्धा से कार्यरत है। सह मेहनत उनके बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।

पारम्परिक नृत्य जैसे भरतनाट्यम से लेकर साल्सा को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कर रखा है। वह अपने उत्साह से अपने आस-पास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।

महिलाओं के लिए कही ये बात

मिस्टर एंड मिसेज यूएई इंटरनेशनल दुबई 2024 में सिलेक्ट हुई रेनू शर्मा ने कहा,’शादी के साथ करियर को संतुलित करना महिलाओं के लिए चुनौती भरा हो सकता है, क्योंकि वे अक्सर स्वंय को समाजिक और घरेलू कर्तव्यों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और बिजनेस क्लाइंट मीटिंग आदि के प्रेशर से खुद को बिजी पाती है। इसके बावजूद वह अपने खास मित्र और हेल्पिंग पर्सन के सराहना से इन सभी दिक्कतों को दूर कर सकती हैं और अपनी अकाक्षाओं को पूरा कर आगे बढ़ा सकती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में,केवल शारीरिक सुंदरता ही मायने नहीं रखती बल्कि अंदर की सुंदरता भी मायने रखती है।’

बाधाओं और रूढ़िवादिता को तोड़ने की कोशिश

रेनू शर्मा ने आगे कहा कि, मिस्टर एंड ‘मिसेज यूएई इंटरनेशनल दुबई 2024 ताज को प्राप्त करने के लिए मैं इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गर्व और सम्मान महसूस कर रही हूं। यह सम्मान न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि हमारे देश के मूल्यों और सुंदरता का प्रतिबिंब है। यह प्रतियोगिता बाधाओं को तोड़ने और रूढ़िवादिता को चुनौती देने के बारे में है। मेरी जीत पूरे क्षेत्र की महत्वाकांक्षी महिलाओं के लिए बड़े सपने देखने और निडर होकर अपनी महत्वाकांक्षाओं का पीछा करने के लिए प्रेरणा का काम करेगी ।’