उत्तर प्रदेशजीवन शैली

डीएम नागेंद्र नें बाढ़ का किया निरीक्षण राहत बचाव शुरू करने के दिये निर्देश


संवाद/ शरद मिश्रा


बांदा। डीएम नागेंद्र प्रताप नें तहसील पैलानी के बाढ से प्रभावित ग्रामों व मजरो सहित कनवारा एवं ब्रह्मा डेरा का निरीक्षण किया। तहसील पैलानी में राहत एवं बचाव तैयारी बैठक की।
जिलाधिकारी नें निरीक्षण में सिधनकला-लसडा सम्पर्क मार्ग जलप्लवन के कारण बाधित पाया गया। यातायात संचालन हेतु 2 नाव लगायी गयी। तगडा डेरा मजरा सिंधनकला की बाढ चौकी को सक्रिय कर अपेक्षित प्रबंध हेतु उप जिलाधिकारी पैलानी को निर्देशित किया। केन नदी पुल से बाढ़ के संकेत का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी पैलानी को सतर्क दृष्टि रखने के साथ प्रभावित जन समूह के विस्थापन की सूचना व प्रबंध सम्बन्धित बाढ़ चौकियों पर किये जाने हेतु निर्देशित किया।


तहसीलदार पैलानी को निर्देशित किया कि तत्काल आपदा सेल से सम्पर्क कर बाढ़ बचाव एवं राहत में लगने वाली सभी सामग्री एकत्रित कर लें।बैठक में बाढ़,स्वास्थ्य व चिकित्सा,पशु चिकित्सा तथा आपूर्ति विभाग से क्षेत्र में उपलध संसाधनों की जानकारी ली गयी। चिकित्सा विभाग को दवाई उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्य निर्देशित किया।पशु चारा व्यवस्था के निर्देश हुये। त्वरित वाढ प्रभावित ग्रामों में भोजन, चना, खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को उप जिलाधिकारी पैलानी से सम्पर्क कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।