उत्तर प्रदेशराजनीति

मंत्री रामकेश निषाद स्वतंत्रता आंदोलन की याद में हुये अविभूत।


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी की याद में अविभूत से नजर आयें। स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री रामकेश निषाद नें इस अवसर पर की कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में अनेकोे घटनायें घटित हुई, जिनमें स्वतंत्रता आन्दोलन की ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी घटना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अग्रेंजी सरकार के खजाने पर क्रान्तिकारियों द्वारा कब्जा किया गया।इस अवसर पर उन्होेंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके उपरान्त संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ किया।


इसके बाद शहीद स्थल भूरागढ़ मंत्री रामकेश निषाद नेे पूर्व सैनिकों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अमर जवान शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। पौध रोपण कार्यक्रम भी हुआ। तथा इसके उपरान्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर वीर अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में देश के कई वीर सपूतों ने शहीद होकर हमें स्वतंत्रता दिलायी है, हम सभी लोगों को देश की अखण्डता व एकता को उनके आदर्शों पर चलते हुए सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शहीद स्थल पर विकास कर इसको पर्यटन हेेतु विकसित किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सकेगा। इसके उपरान्त उन्होंने शहीद उपवन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया।