उत्तर प्रदेश

माथुर वैश्य तीज उत्सव में सम्मानित 19 मेधावी छात्राएं सम्मानित

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, केंद्रीय महिला मंडल और आगरा महिला मंडल ने आयोजित किया हरियाली तीज उत्सव

आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, केंद्रीय महिला मंडल और आगरा महिला मंडल द्वारा रविवार को हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया।
पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य सभागार में आयोजित उत्सव का आरंभ ध्वज और इश वंदना के साथ हुआ।
पदाधिकारियों ने हरित परिधानों में संवर कर आयीं सदस्याओं का स्वागत सम्मान किया।
इसके बाद केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका डॉ प्रवीण गुप्ता द्वारा दसवीं एवं बारहवीं की 19 मेधावी छात्राओं का सम्मान किया। दीपिका डॉ प्रवीण गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज जितनी सोलह श्रंगार के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है उतना ही ज्ञान के सम्मान का भी उत्सव है। बेटियों को स्नेह देने वाले इस त्योहार पर छात्राओं को सम्मान के रूप में शुभआशीष दिया गया है। सम्मान समारोह के बाद मल्हार प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुयीं। प्रतियोगिता में विजयी रहीं सदस्याओं को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अयोजन में पर्यावरण का संदेश देते हुए प्लास्टिक पॉलीथिन के बहिष्कार के लिए संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रूपम विशाल और नविता राजेश ने किया। व्यवस्थाएं प्रीति, भारती, रीता, गीता, सिंधु, उर्मी, बाला, नीलम, रश्मि, नीतू आदि ने संभाली।