उत्तर प्रदेश

श्रीसर्राफा स्वर्णकार एसोसिएशन के सावन मिलन में फुहारों संग गूंजी मल्हार

पदाधिकारी बोले, व्यापारियों के हित के लिए एकजुट हो करेंगे प्रयास

आगरा। सावन की रिमझिम फुहारों संग कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मल्हारों का आनंद लिया श्रीसर्राफा स्वर्णकार एसोसिएशन रजि, नगक की मंडी, किनारी बाजार ने।
विजय नगर कॉलोनी स्थित स्वर्णकार सेवा सदन में आयोजित सावन मिलन उत्सव का शुभारंभ
मुख्य अतिथि गोविंद वर्मा, अरविंद दौनेरिया, हजारी लाल वर्मा, जगदीप कपूर, उत्तम वर्मा, सुशीला चौहान, छगन लाल वर्मा, विजय अग्रवाल, अशाेक कुमार वर्मा, अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, महामंत्री प्रदीप वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सभी व्यापारियों के हित के लिए संगठन सदैव तत्पर है और प्रयासरत भी है। दालबाटी के सामूहिक भाेज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, अजय सौनी, शिवा सौनी, भरत वर्मा, अभिषेक वर्मा, मंत्री मनीष वर्मा, सहमंत्री मनीष गुप्ता, प्रचार मंत्री पिंटू वर्मा, संगठन मंत्री बिजेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी अजय वर्मा, मनीष वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, नितिन वर्मा, मनीष जैन, राजू, प्रवीन वर्मा, मोहित वर्मा, योगेश मंत्री आदि उपस्थित रहे।