उत्तर प्रदेश

कन्नौज में नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी पर सपा का स्पष्टीकरण, बोले पार्टी से जोड़कर ना देखा जाए

उत्तर प्रदेश की कन्नौज में नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा पर बड़ा हमला किया है। जिस पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है। जिलाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से बताया कि पार्टी की छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। नवाब सिंह यादव को 5 साल पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाल दिया गया था। अब उनका नाम पार्टी से ना जोड़ा जाए। घटना कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के विद्यालय का है। जहां से नवाब सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।‌ जिसके खिलाफ नाबालिग किशोरी ने शिकायत की थी।

कन्नौज से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मीडिया व अन्य स्रोतों पर नवाब सिंह यादव पुत्र चंदन सिंह यादव निवासी अड़ंगापुर थाना कोतवाली कन्नौज को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। जो गलत है। नवाब सिंह यादव करीब 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। यहां तक की नवाब सिंह यादव पार्टी के प्रारंभिक सदस्य या सक्रिय सदस्य भी नहीं है।
जिलाध्यक्ष ने मीडिया को कटघरे में खड़ा किया
मोहम्मद कलीम खान ने बताया कि इसके बाद भी मीडिया पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रच रहा है। जिसके तहत समाजवादी पार्टी का सदस्य बात कर पार्टी को बदनाम कर रही है। उन्होंने मीडिया को जारी किए गए पत्र में लिखा है कि नवाब सिंह यादव समाजवादी पार्टी में किसी भी प्रकार का सदस्य नहीं है। इसलिए पार्टी से उसका नाम ना जोड़ा जाए।