उत्तर प्रदेश

भाजपा ने ताना शाही सोच और पिछडे दलितों के अधिकार हड़पने का रवैया बनाया – श्यामलाल पाल

संवाद।। नूरूल इस्लाम

कासगंज। समाजवादी पार्टी की संविधान मान स्तम्भ सभा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम में बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा भाजपा को ताना शाही की सोच और पिछडे दलितों के अधिकार हड़पने का रवैया ने पूरे देश को संविधान की रक्षा करने को प्रेरित किया है। आज जिस तरह लोगों के अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। हमारे बोट से हमारा ही हनन किया जा रहा है। हम लोगों का दायित्व संविधान को बचाने का है। प्रदेश में पिछड़ दलितों का वोट लिया गया लेकिन आरक्षण की भावना दर किनार करके सभी पोस्ट पर कौन लोग बैठे है।कार्यक्रम में बोलते हुये प्रो0 लक्ष्मण यादव ने कहा संविधान ही सबको बरावर सम्मान का हक देता है। सरकार बताये जब देश में 50 प्रतिशत आरक्षण है तब 75 साल में दलित सरकारी नौकरी में सिर्फ 7 प्रतिशत है। पिछडे 4 प्रतिशत क्यों है। यदि संविधान नहीं होता तो क्या होता आज भी दलित पिछड़ों के साथ अत्याचार जारी है।सरकारी नौकरियों में इनकी खली बेईमानी हुई 69 हजार भर्ती में जिस तरह पिछड़ों का हकमारा गया किसी से छिपा नहीं है। सांसद देवेश शाक्य ने सभी से संविधान को पड़कर शिक्षित और संगठित होने की आपील की।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व मन्त्री मानपाल सिंह, विधायक नादिया सुल्तान,पूर्व वीरेन्द्र सोलंकी,पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत,पूर्व विधायक हसरत उल्लाह शेरवानी,सत्यभान शाक्य,नाशी खान, विपिन पाल, सोरन सिंह बघेल, प्रवेन्द्र राना, अविनाश प्रमुख, देवू भय्या, विनोद वघेल, मुनेन्द्र शाक्य ,दिनेश शाक्य, चाहत मिया, कैलाश यादव, परवेज जुबैरी, गौरव यादव उर्फ टीटू, डा० महाराज सिंह, कमल सिंह बघेल आदि। लोग शामिल थे।