उत्तर प्रदेश

कन्नौज रेप कांड: नाबालिग से दुष्कर्म केस में नवाब सिंह यादव का लिया गया DNA सैंपल, जांच से होगा बड़ा खुलासा

संवाद।। तौफीक फारूकी

उत्तर प्रदेश का कन्नौज कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। रेप केस के आरोपी नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल लिया गया है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है। कन्नौज कांड में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव का नाम सामने आया। इसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक गरमाई हुई है। वहीं, पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस टीम ने डॉक्टर के साथ पहुंच कर नवाब का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए भेजा गया है।कन्नौज रेप केस में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर आरोप लगे थे। नाबालिग की ओर से डायल 112 में शिकायत किए जाने के बाद नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद से लगातार मामला गरमाया रहा। समाजवादी पार्टी की ओर से नवाब सिंह यादव से संबंध न होने की बात कही गई। बाद में डीएनए जांच की मांग सपा नेताओं की ओर से भी की गई थी। पीड़िता की ओर से नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए। वह अपनी बुआ के साथ आई थी। मामले में नवाब का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें वह अंडरवियर में लेटा दिखा था। कन्नौज सीओ ने दी जानकारी
नवाब सिंह यादव के डीएनए जांच को लेकर कन्नौज के सर्किल अफसर कमलेश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कन्नौज कांड में कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जज ने नवाब सिंह यादव से डीएनए सैंपल देने के बारे में पूछा। इस पर नवाब ने सहमति जताई सीओ ने कहा कि नवाब सिंह यादव की सहमति के बाद डॉक्टरों के साथ पुलिस टीम अनौगी में जिला जेल गई थी। वहां पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख का डीएनए सैंपल कलेक्ट किया गया। सैंपल को सील कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

नाबालिग से रेप की हुई पुष्टि
निजी डिग्री कॉलेज चलाने वाले नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि पीड़िता ने अपने माता-पिता की सहमति से मेडिकल जांच कराई। इसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। एसपी ने कहा कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में रेप की बात कही। रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं।