उत्तर प्रदेशजीवन शैली

ताजमहल पर महिला की हालत बिगड़ी ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई


आगरा। नई दिल्ली से ताजमहल देखने आए एक पर्यटक परिवार की 30 वर्षीय महिला पर्यटक विमलावती पत्नी राजेंद्र प्रसाद निवासी भोगलपुर जंगपुरा नई दिल्ली की गर्मी एवम उमस के कारण ताजमहल पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर के पास अचानक तबियत बिगड़ गई वह बेहोशी के हालात में थी जिसकी सूचना उनके परिवरीजन अशोक कुमार द्वारा पश्चिमी गेट पर नियुक्त QRT टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी गई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में तत्काल ताजमहल पश्चिमी पार्किंग पर नियुक्त ताजमहल फैसिलिटी सेंटर के डॉक्टर रिंकू बघेल को सूचना दी गई जो तत्काल एंबुलेंस और अपनी टीम के साथ पश्चिमी गेट पर पहुंचे और महिला को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई तथा उसके ब्लड प्रेशर आदि की जांच की कुछ देर बाद महिला को आराम हुआ और पर्यटक परिवार सकुशल ताजमहल से चला गया। पर्यटक महिला को समय से प्राथमिक उपचार मिल जाने के कारण उसकी तबीयत में सुधार हो गया ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कर रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार यादव महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।