उत्तर प्रदेश

ताज सुरक्षा पुलिस ने केरल से आए पर्यटकों के समूह का किया स्वागत

आगरा । विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को देखने देश-विदेश से हजारों सैलानी प्रतिदिन ताजमहल पर आ रहे हैं ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीमें यहां आने वाले पर्यटकों को एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रही हैं। इसी क्रम में आज केरल से आए लगभग 50 पर्यटकों के समूह का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर ताजमहल का भ्रमण कराया गया सभी पर्यटकों ने थाना ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली वार्तालाप से प्रभावित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस की सराहना की और ग्रुप फोटो भी खिंचवाये तथा अपने अनुभव भी साझा किए।
सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के द्वारा पश्चिमी गेट पर आने वाले पर्यटकों को सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को नियुक्त किया गया है जो बखूबी अपना सेवा दायित्व निभा रहे हैं और अपनी कार्यशैली से पर्यटकों का मन लुभा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में सुरक्षा के जवान सेवा सुरक्षा एवं संवेदना की भावना के साथ यहां आने वाले पर्यटकों से फ्रेंडली वार्तालाप कर उनकी हर संभव सहायता के साथ प्रवेश दिलाकर उन्हें एक अच्छे माहौल में ताजमहल के भ्रमण के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रहे है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार ,मुख्य आरक्षी संजय कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।