उत्तर प्रदेशराजनीति

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें मुख्यमंत्री योगी से मांग की है कि जिला पुस्तकालय की खस्ताहाल को ठीक करा सृजित पदों के सापेक्ष सभी रिक्त पदों पर भर्तियों की जाये। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारी,शिक्षा विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से मार्गदर्शन की भी व्यवस्था हो।पूर्व जिला अध्यक्ष जीतू नें अवगत कराया है कि वर्तमान समय में जिला पुस्तकालयों में छात्र छात्राओं को बैठकर पढ़ने की निशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है,परंतु बांदा जिला पुस्तकालय में ना तो पुस्तकालय अध्यक्ष हैं और ना ही मानक के अनुसार स्वीकृत पदों पर कर्मचारी। जिनकी भर्तियां जरूरी हैं।


जानकारी दी है की वर्तमान समय में जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उत्कृष्ट पाठ्यक्रम भी नहीं है। छात्र छात्राओं को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में वांछित पठन-पाठन सामग्री नहीं मिल पाती।मांग किया की जिला पुस्तकालय की समीक्षा शासन स्तर से 15 दिनों में जिले के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कराई जाए। ताकि छात्र छात्राओं को समुचित मार्गदर्शन मिले। पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को डिजिटल आई कार्ड जारी किए जाने और डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़े जाने की भी बात कही है।