उत्तर प्रदेश

ताज पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखती ताज सुरक्षा पुलिस


आगरा । सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में कार्य कर रही थाना ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर आने वाली महिला पर्यटकों की सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रख रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीमें ताजमहल खुलने से बंद होने तक नियुक्त की गई हैं जो यहां पर आने वाले पर्यटकों को सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं। विशेष रूप से यहां आने वाली महिला पर्यटकों के समूह को वरीयता देते हुए ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर तथा उन्हें ताजमहल पर पूर्णतया सुरक्षित होने का भरोसा दिलाते हुए उनके टिकट करना तथा उन्हें हर संभव सहायता कर प्रवेश दिलाकर एक सुरक्षित वातावरण में भ्रमण कराया जा रहा है।
आज महाराष्ट्र राज्य के सांगली एवं अकोला से महिला पर्यटकों का समूह ताजमहल देखने पहुंचा जिन्हें ताजमहल पश्चिमी गेट पर नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह द्वारा “अतिथि देवो भव” की भावना एवं “यत्र नारीस्य पूज्यंते रमंते तत्र देवता” श्लोक की मूल भावना को आत्मसात करते हुए सभी महिला पर्यटकों का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर स्वागत किया गया तथा ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देते हुए ताजमहल में प्रवेश दिलाया गया तथा एक सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया गया। आगरा पुलिस के सहयोग से प्रसन्न होकर महिलाओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए एवम आगरा पुलिस की कार्यशैली की भरपूर सराहना की। “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ कार्य कर रही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली से ताजमहल पर आने वाले पर्यटक बहुत प्रभावित हो रहे हैं। थाना ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली से पर्यटकों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत हो रही है थाना तक सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर सराहनीय योगदान दे रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,उप निरीक्षक प्रशिक्षु एकता,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,मुख्य आरक्षी संजय कुमार,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।