उत्तर प्रदेशराजनीति

रिहान सैफी को बनाया गया युवा कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस (पश्चिम) के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी घोषित की आगरा के रिहान सैफी को संगठन में तत्काल प्रभाव से प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है ।।
कांग्रेस प्रवक्ता अनुज शिवहरे ने बताया कि रिहान सैफी कांग्रेस में कई वर्षों से कार्य कर रहे है बहुत ही मेहनती जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता है कांग्रेस में कई अहम पदों पर रह कर जिम्मेदारी निभा चुके है।
प्रदेश सचिव रिहान सैफी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज, सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है। उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। पार्टी संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा और आम जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और उनको बदलने का मन बना चुकी है ll
नवयुक्त प्रदेश सचिव का कांग्रेसजनों ने माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया गया जिला अध्यक्ष कांग्रेस अरुण शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित सिंह .प्रवक्ता अनुज शिवहरे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन,बुरहान समशी,चौधरी सचिन यादव अजहर वारसी,बासित अली, मोमिन अख्तर, मोहसिन काजी, सलमान, अश्वनी कुमार,बशीर उलहकरोकी, शाहिद खान, हासिम,आदि ने हर्ष व्यक्त किया।।