उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट महिलाओं के प्रति सेवा सुरक्षा एवं संवेदनशीलता की मिसाल कायम करती ताज सुरक्षा पुलिस

आगरा। “अतिथि देवो भव”एवं “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीमें यहां आने वाले सभी पर्यटकों को एक अच्छा वातावरण उपलब्ध करा रही हैं। महिला पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील पुलिस के जवान हर समय मुस्तैद रहकर यहां आने वाली महिलाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण करा रहे हैं।
आज ताजमहल देखने हेतु तमिलनाडु से लगभग 70 महिलाओं का एक ग्रुप पश्चिमी गेट पर पहुंचा वहां पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर ताजमहल में भ्रमण कराया महिलाओं द्वारा आगरा पुलिस की कार्यशैली तथा सहायता के लिए प्रसन्न होकर आभार जताया गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,मुख्य आरक्षी संजय कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।