उत्तर प्रदेश

श्रीलंका के पर्यटकों का स्वागत कर ताजमहल में भ्रमण कराया ताज सुरक्षा पुलिस ने

आगरा। श्रीलंका देश से ताजमहल घूमने आए पर्यटकों का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह द्वारा स्वागत करते हुए ताजमहल में सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में भ्रमण कराया गया ।
प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में कार्य कर रही क्विक रिस्पांस टीम ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों को एक सुखद एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध करा रही है “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना से थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जवान यहां आने वाले पर्यटकों से फ्रेंडली वार्तालाप कर उनकी हर संभव सहायता करते हैं तथा उन्हें पूर्ण रूप से यहां सुरक्षित होने का एहसास दिलाते हुए ताजमहल का भ्रमण कराया जा रहा है। जिसकी प्रशंसा पर्यटकों द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,मुख्य आरक्षी संजय कुमार,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।