उत्तर प्रदेश

तमिलनाडु के स्कूली ग्रुप ने ताज सुरक्षा पुलिस की सेवाओं के लिए आभार जताया

आगरा। तमिलनाडु के सागर इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 125 छात्र-छात्राओं एवं टीचर्स का ग्रुप ताजमहल देखने पहुंचा।पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में उनका स्वागत करते हुए ताजमहल से सभी आवश्यक जानकारियां देकर उन्हें एक सुखद एवं सुरक्षित माहौल में ताजमहल का भ्रमण कराया थाना ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली वार्तालाप एवं सराहनीय कार्यशैली से प्रभावित होकर स्कूल की प्रधानाचार्य ने सहयोग के लिए आगरा पुलिस का आभार जताया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,मुख्य आरक्षी संजय कुमार,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।