उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु ताज सुरक्षा पुलिस ताज पर महिलाओं को जागरुक करते नज़र आई


आगरा ।सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत ताजमहल पर आने वाली महिला पर्यटकों एवम स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूक करने के लिए थाना ताज सुरक्षा पुलिस की महिला पुलिस जवान लगातार मुहिम चला रही हैं। तथा उन्हें सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता हेतु प्रारम्भ की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए
हेल्पलाइन नंबरों 1090
हेल्पलाइन नंबर 1098
हेल्प लाइन नंबर 112
हेल्प लाइन नंबर 1930
के बारे में तथा नए कानून जैसे भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में महिलाओं के लिए बनाए गए कानून के बारे में भी उन्हें विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें निडर होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने तथा संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें बताया गया कि “आगरा पुलिस आपके साथ है” आपके लिए है” आवश्यकता पड़ने पर आप मुझे कॉल करेंगे हम आपकी हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं।प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर आने वाली सभी महिला पर्यटकों को महिला पुलिस की जवान विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा रही हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह महिला
उप निरीक्षक भावना त्यागी ,महिला उप निरीक्षक एकता ,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित है।