उत्तर प्रदेशजीवन शैली

कोठी मीना बाज़ार मैदान में सजेगी भव्य जनकपुरी केंद्रीय मंत्री ने पत्नी सहित किया भूमि पूजन

आगरा। उत्तर भारत की प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत कोठी मीना बाजार मैदान में सजने वाले जनक महल का भूमि पूजन वैदिक हवन पूजन से केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल और धर्मपत्नी मधु बघेल के द्वारा आज किया गया।भूमि पूजन में एमएलसी विजय शिवहरे ,मेयर हेमलता दिवाकर , निर्मला दीक्षित , राजा जनक प्रमोद वर्मा ,जनक पुरी आयोजन समिति अध्यक्ष  गौरव अग्रवाल ,आयोजन समिति के पदाधिकारी,स्थानीय नागरिक गण सह पत्नी उपस्थित रहे।