उत्तर प्रदेशजीवन शैली

कुट्टू के आटे प्वाइजनिंग से भर्ती 117 मरीजों मे से 113 डिस्चार्ज, शेष 04 मरीजों की हालत सामान्य

अपर जिलाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ पहुचे एस एन मेडिकल कॉलेज, लिया भर्ती मरीजों का हाल चाल, दिये उच्चस्तरीय इलाज के निर्देश।

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग के कारण भर्ती मरीज का जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नगर)  अनूप कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने साथ-चाल लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि कुट्टू के आटे से बने भोज पदार्थ के सेवन के बाद उन्हें उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत हुई थी, जिसके कारण वह भर्ती हुए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए की भर्ती मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज दिया जाए।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के चौहान हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, राधे-राधे हॉस्पिटल एवं सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में टेढ़ी बगिया, नारीपुरा, राम विहार कॉलोनी, प्रतापपूरा, सेमरी, ताजगंज, लोहा मंडी, गोकुलपुरा एवं शाहगंज आदि के साथ-साथ फरह जनपद मथुरा
के मरीजों को भी भर्ती किया गया था। उन्होने बताया कि अब तक कुल 117 मरीजों को भर्ती किया गया जिसमें 06 मरीज़ फरह, जनपद मथुरा के तथा शेष 111 मरीज़ जनपद आगरा के विभिन्न स्थानों के निवासी है।

जिन्हें उल्टी दस्त घबराहट की शिकायत पर भर्ती किया गया था। सभी 117 मरीजों मैं से 113 मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनका स्वास्थ्य अब सामान्य है जबकि 4 मरीज़ अभी भी सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जिनकी स्थिति अब सामान्य है और संभवत उन्हें कल सुबह डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विक्रेता के विरुद्ध खाद्य अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

उक्त अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान सहित ड्यूटी पर तैनात डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित रहे।