उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र से आई वरिष्ठ महिलाओं एवम नागरिकों के समूह को ताज सुरक्षा पुलिस ने स्वागत कर ताजमहल भ्रमण कराया

आगरा। , आज महाराष्ट्र राज्य के 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं का समूह ताजमहल देखने हेतु ताजमहल पर पहुंचा जिनका स्वागत प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा पश्चिमी गेट पर किया गया एवं उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी जानकारियां देकर ताजमहल में प्रवेश कराया गया तथा एक सुखद वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया गया । तक सुरक्षा पुलिस द्वारा सेवा सुरक्षा एवं संवेदना की भावना से सहयोग किए जाने पर पर्यटकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा उन्होंने अपने विचार भी साझा किया और ग्रुप फोटो खिंचवाए। पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ,,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,
मुख्य आरक्षी संजय कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी सम्मिलित हैं।