उत्तर प्रदेश

बीजेपी सांसद कंगना रनावत की अभद्र टिप्पणी के दिवसीय किसान कांग्रेस का प्रदर्शन और ज्ञापन

आगरा। किसानों पर की गई बीजेपी सांसद कंगना रनावत की अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और किसान कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा.अनिल चौधरी के निर्देश पर मंडल आयुक्त कार्यालय (फूल सैय्यद )पर किसान कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है। जिसमे हम महामहिम राष्ट्रपति से यह मांग की गयी कि कंगना की संसद सदस्यता रद्द कर N S A (रासुका ) लगाई जाए जिससे अन्न दाताओं का अपमान व अभद्र टिप्पणी करने की कोई और चेष्टा न कर सके।अगर किसान अपने हक के लिए आंदोलन करते है ,जिसमे 750 से ज्यादा किसान भाइयों की शहादत हो जाती है,और उन्हें भाजपा सांसद द्वारा उपद्रवी ,रेपिस्ट,और कातिल जैसे शब्दों का प्रयोग जाता है,यह उनकी छोटी नियत और सोच को दर्शाता है,यह बहुत ही निंदनीय है।किसानों के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस हमेशा से लड़ती आई है ,हमेशा लड़ती रहेगी।
ज्ञापन अपर कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित किया गया जिसका संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सोलंकी ने किया है।
ज्ञापन देने वालो में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायकअनिल चौधरी जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा जी शहर अध्यक्ष अमित सिंह ,रामनाथ सिकरवार ,किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश त्यागी, पूर्व प्रवक्ता अनिल शर्मा ,जिला अध्यक्ष शांति स्वरूप रावत जी शहर अध्यक्ष चौधरी सचिन यादव ,बशीर उल हक रॉकी अमी चंद जाटव , ताहिर हुसैन ,गीता सिंह ,रेखा रानी ,लब्बू पंडित,देवेंद्र चांसोरिया,जवाहर सिंह चहार, रामनाथ शर्मा, संतोष कुमार,अदनान कुरैशी ,अंकुर गर्ग ,शिखा चौधरी, नरेश पाल सिंह, नवीन गर्ग ,कुलदीप दीक्षित, जितेंद्र धनगर ,अरशद अहमद, सुभाष उपाध्यायष ,राजेंद्र सिंह जाटव ,लाखन सिंह त्यागी ,देव चौधरी ,अजय बाल्मिक, वरुण धूपर, सचिन ऋषि ,अतुल यादव ,विष्णु शर्मा, हेमंत चाहर,जयवीर जादौन ब्रज लता धनगर ,बाबू सिंह ,राजावत कमल राठौर , शीशपाल सिंह ,पूरन यादव,बीपी गुर्जर,प्रदीप जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।