उत्तर प्रदेश

स्पेन देश के पर्यटकों का स्वागत कर ताज सुरक्षा पुलिस ने ताजमहल का भ्रमण कराया


आगरा। “वसुधैव कुटुंबकम” व “अतिथि देवो भव”श्लोक की मूल भावना को आत्मसात करते हुए थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री तिलकराम भाटी के निर्देशन में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना”के साथ ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज स्पेन देश से 40 सदस्यों का एक ग्रुप ताजमहल देखने हेतु आगमन किया क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह द्वारा पर्यटकों का स्वागत करते हुए उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर सुरक्षित माहौल में ताजमहल का भ्रमण कराया गया।पर्यटकों द्वारा की गई सहायता के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा ग्रुप फोटो खिंचवाई गई।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
महिला उप निरीक्षक एकता
मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार
महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी
सम्मिलित हैं।