उत्तर प्रदेश

ताज से बिछडी 65 वर्षीय पर्यटक महिला के परिजनों को खोजकर ताज सुरक्षा पुलिस ने मिलाया


आगरा ।जनपद प्रयागराज से ताजमहल देखने आए एक परिवार की 65 वर्षीय महिला मुन्नी देवी पत्नी श्री प्रेमचंद ताजमहल देखने के बाद बाहर आते समय पश्चिमी गेट के पास से भीड़ में बिछड़ गई काफी खोजने के बाद जब परिवारी जन नहीं मिले तो इसकी सूचना महिला पर्यटक द्वारा ताजमहल पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में तत्काल सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटी सेट मैसेज इत्यादि साधनों का प्रयोग कर 20 मिनट के अंदर परिजनों को खोज कर उनसे मिलाया गया। परिजनों ने अपनी पिछड़ी हुई माताजी को पकड़ आगरा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,महिला उपनिरीक्षक एकता, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी,सम्मिलित हैं।