उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक नजीबा ख़ान ज़ीनत ने किया गंगा कटान और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

संवाद।। नूरूल इस्लाम

बाढ़ से प्रभावित गांव भ्रमण के दौरान चेयरमैन नाशी ख़ान को स्थानीय लोगों ने अपने दर्द को साझा किया

कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नजीब ख़ान जीनत ने आज पटियाली विधान सभा के गंगा कटान और बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने कादरगंज बरौना,नैथरा आदि गांव में जाकर गंगा कटान से प्रभावित खेती के हुए नुकसान को परखा और किसानों के दर्द को सुना गंगा किनारे के गांव वालों ने बहुत प्यार दिया और उनके वक्त में हुए विकास और प्रेम को याद कर गांव वाले आंखों में आंसू ले आए कि आज तक ऐसा विधायक न हुआ न हो सकता,जिसके बाद पूर्व विधायक भी भावुक हो गईं।
पूर्व विधायक के साथ उनकी पुत्री सहावर नगर पंचायत चेयरमैन नाशी ख़ान ने लोगों के दर्द को सुना बाढ़ प्रभावित लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का कोई भी समाधान नहीं निकाला हम लोग पानी में रहने पर मजबूर हैं खेती बर्बाद हुई और एक दूसरे से गांव भी नहीं जा सकते। इस पूरे क्षेत्र में गंगा कटान और बाढ़ आने से किसानों की फैसले बर्बाद हो रही हैं मगर जिला प्रशासन ने बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को नहीं दिया।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख युसूफ खान,प्रमोद यादव,मुन्ना लाल,आरिफ त्यागी, नदीम खान,रामनिवास,इरशाद खान,मुनब्बर,गुड्डू भाई, मोहम्मद ग्यास आदि लोग मोजूद रहे।