उत्तर प्रदेश

आक्रोश और नम आखों के बीच हुआ महिला अधिवक्ता का अंतिम संस्कार


जिला सत्र न्यायाधीश के अलावा एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ रहे मौजूद


मंगलवार को अगवा कर की गई थी निर्मम हत्या, शव को फेंका गया था नहर में

कासगंज। महिला अधिवक्ता के शव का कछला गंगा घाट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीत अंतिम संस्कार किया गया। आक्रोश और नम आंखों के बीच हुए अंतिम संस्कार के समय अपर जिला जज के अलावा एएसपी, सीओ सहित भारी मात्रा में पुलिस बल और राजनैतिक दल के लोग मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने दावा किया।
दरअसल कासगंज न्यायालय की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को मंगलवार की दोपहर बाद अगवा कर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को देर शाय को अधिवक्ता का शव नग्नावस्था में गोरहा नहर में रजपुरा गांव के समीप उतरता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को घर पर लेकर पहुंचे। जहां डीएम मेधा रूपम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक पहुंची। डीएम ने महिला परिजनों के साथ शव के पास बैठकर घटना को दुःखद और निंदनीय बताया। सुबह दस बजे शव को लेकर परिजन कछला की ओर रवाना हुए। 12 बजे कछला गंगा घाट पर आक्रोश और नम आंखो के मध्य अंत्येष्टि में दाग लगाया गया। उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय अपर जिला विजय कुमार, अपर जिला जज त्वरित न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एफटीसी, एएसपी राजेश भारती, सीओ विजय सिंह राणा के अलावा भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एएसपी ने अंतिम संस्कार के समय परिजनों और अधिवक्ताओ को सांत्वना देते हुए अतिशीघ्र घटना का खुलासा करने और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने का भरोसा दिया है। कछला गंगा घाट पर महिला अधिवक्ता के अंतिम दर्शन को राजनैतिक दलों के लोग भी पहुंचे।

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी और कांग्रेस पाटी के जिलाध्यक्ष अदनान मियां ने अतेष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर घटना को बहुत ही दुखदरू और निदनीय बताया। उन्होंने सरकार से हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। महिला वकील मोहिनी तोमर को अगवा करने के बाद हत्या मामले में पुलिस इलेक्ट्रोनिक और सर्विलांस टीम का सहारा ले रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मोहिनी तोमर की हत्या का राजफाश किया जाएगा। हत्यारों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस लगातार सर्विलांस के माध्यम से हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। वही एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया मंगलवार की दोपहर दो बजे के लगभग उनके पति बीएस तोमर ने कार से न्यायालय के गेट पर मोहिनी तोमर को छोड़ा था। वहां से लापता हो गई। तलाश के लिए कई पुलिस की टीमें लगाई गई थी। पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार को देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव रजपुरा स्थित नहर उतरा रहा है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। अधिवक्ता के पति द्वारा शिनाख्त कराई गई। शव मोहिनी तोमर का निकला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है।